{"_id":"6afb5ce54b498387a9014ae9","slug":"two-shooters-from-the-lawrence-gogi-gang-arrived-at-court-wearing-bulletproof-jackets-and-shackles-fearing-an-encounter-shamli-news-c-26-1-sal1002-178222-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एनकाउंटर की आशंका में बुलेटप्रूफ जैकेट और बेड़ियां पहनकर कोर्ट पहुंचे लॉरेंस-गोगी गैंग के दो शूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एनकाउंटर की आशंका में बुलेटप्रूफ जैकेट और बेड़ियां पहनकर कोर्ट पहुंचे लॉरेंस-गोगी गैंग के दो शूटर
Tue, 17 Nov 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
कैराना कोर्ट में बुलेट प्रूफ जैकेट और बेडिया पहनकर पेशी पर आए गैंगस्टर योगेश टूंडा और दीपक डबास
कैराना (शामली)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या की साजिश के आरोपी सोनीपत के योगेश टूंडा और बाहरी दिल्ली के डबास गांव के रहने वाले दीपक डबास सोमवार को बुलेटप्रूफ जैकेट और बेड़ियां पहनकर कैराना कोर्ट में पेश हुए। दोनों लॉरेंस-गोगी गैंग के शूटर है और तिहाड़ जेल में बंद हैं। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच कैराना लाया गया। पेशी के दौरान दिल्ली और शामली पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
17 अक्तूबर को योगेश टूंडा और दीपक डबास को कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कराया गया था। शामली पुलिस ने दोनों को हत्या की साजिश के मामले में आरोपी बनाते हुए अदालत में रिमांड कराया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर अदालत ने सोमवार को दोनों को पेश करने के आदेश दिए।
उधर, तीन नवंबर को दोनों शूटरों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में यूपी पुलिस से फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताई थी। उन्होंने पेशी के दौरान बुलेटप्रूफ जैकेट और बेड़ियां पहनाकर अदालत लाने की मांग की थी। पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों को बंदी रक्षक वाहन से कैराना कोर्ट लाया गया।
विज्ञापन
बंदी रक्षक वाहन से उतारकर दोनों को पहले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में ले जाया गया। हालांकि, फाइल स्थानांतरित होने के कारण बाद उन्हें अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। पेशी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिल्ली पुलिस दोनों को कड़ी सुरक्षा में वापस तिहाड़ जेल ले गई।
ये है मामला
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की 26 अगस्त को शामली के आर्यपुरी नाला पटरी पर जिम से घर लौटते समय गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। 31 अगस्त को पुलिस मुठभेड़ में दो शूटर मोहित और सुमित मारे गए थे। वहीं, वांछित तीन आरोपियों सत्यम कादियान, आर्यन और राहुल उर्फ बोलू शाहपुरिया पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। पुलिस ने हत्या की साजिश में तिहाड़ जेल में बंद योगेश उर्फ टूंडा, दीपक डबास और दीपक करालिया को आरोपी बनाया।
राकेश पंपू ने भी मांगी थी बेड़ियों में पेशी
अंकित बालियान हत्याकांड में आरोपी राकेश उर्फ पंपू ने भी अदालत में अर्जी देकर बेड़ियों में बांधकर पेशी कराने की गुहार लगाई थी। उसने सुरक्षा का हवाला देते हुए पेशी के दौरान बेड़ियां पहनाने की मांग की थी। इस मामले में योगेश उर्फ टूंडा और दीपक डबास ने भी फर्जी एनकाउंटर की आशंका जताते हुए अदालत से सुरक्षा की मांग की थी।
टिल्लू ताजपुरिया हत्याकांड में भी आरोपी हैं योगेश और दीपक
दो मई 2023 की सुबह करीब 6:15 बजे तिहाड़ जेल के अंदर गैंगवार के दौरान लोहे की पत्तियों को धारदार हथियार बनाकर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में योगेश टूंडा और दीपक डबास को आरोपी बनाया गया था। तभी से दोनों तिहाड़ जेल में बंद हैं।