फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two sections of people face each other regarding the last rites of the woman's dead body.

Shamli News: महिला के शव के अंतिम संस्कार को लेकर दो वर्गों के लोग आमने-सामने

Thu, 02 Nov 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 02 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two sections of people face each other regarding the last rites of the woman's dead body.
बाबरी (शामली)। क्षेत्र के ग्राम बंतीखेड़ा में देर शाम चारा काटते समय करंट लगने से महिला की मौत हो गई। गांव में महिला के शव का अंतिम संस्कार करते समय दोनों वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने जमीन कब्रिस्तान और श्मशान की बताया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसपी और एसडीएम ने दोनों पक्षों को किसी तरह समझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

बंतीखेड़ा गांव में बुधवार की शाम को मशीन पर चारा काटते समय नरेंद्र कुमार की पत्नी पूनम (45) की करंट से मौत हो गई। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव में ही पहुंचे। इसी बीच दूसरे वर्ग के लोग मौके पर पहुंच गए तथा जमीन को कब्रिस्तान की बताते हुए शव का अंतिम संस्कार कराने से इनकार कर दिया। दोनों पक्ष के लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

सूचना पाते ही एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों के सामने भी दोनों पक्षों के लोगों के बीच नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग जमीन को कब्रिस्तान और श्मशान की बता रहे थे। मामले को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग अंतिम संस्कार को तैयार हो गए। हालांकि, राजस्व अभिलेख में देखने के बाद ही जमीन किसकी है, इसका पता लग सकेगा।
- वर्ष 2018 में भी दोनों वर्ग के लोगों के बीच हो गई थी तनातनी
ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2018 में भी एक महिला की मौत होने के बाद अंतिम संस्कार को लेकर हंगामा हुआ था। जिसको लेकर दोनों पक्षों ने हंगामा किया था। किसी तरह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया था।

- तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात

दोनों वर्गों के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। बाबरी के अलावा थाना भवन और अन्य स्थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि, एएसपी ने कहा कि गांव में तनाव जैसी कोई बात नहीं है।
- मृतका के बेटे की 26 नवंबर को होनी है शादी

मृतका पूनम के बेटे राजू की 26 नवंबर को शादी होनी है। जिसकी तैयारी में परिवार जुटा हुआ था। अब पूनम की मौत के बाद परिवार की खुशी गम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed