{"_id":"60bd194c8ebc3ed2304f8ccb","slug":"two-rogue-history-sheeters-one-was-in-the-top-ten-list-shamli-news-mrt5415858175","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बदमाश हिस्ट्रीशीटर, एक टॉप टेन सूची में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बदमाश हिस्ट्रीशीटर, एक टॉप टेन सूची में था
विज्ञापन

शामली। जनपद सहारनपुर के नानौता में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार चार बदमाशों में एक कैराना कोतवाली की टॉप टेन सूची में था, जबकि दो बदमाश हिस्ट्रीशीटर हैं। एक बदमाश का आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है।
सहारनपुर के थाना नानौता पुलिस की शनिवार रात को हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार छह बदमाशों में चार बदमाश शामली जिले के कैराना कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं। कैराना कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि बदमाशों के मुठभेड़ में गिरफ्तार होने की जानकारी मिली है। कोतवाल के मुताबिक गांव अकबरपुर सुनेहटी निवासी जावेद उर्फ सादिक थाने की टॉप टेन सूची में शामिल था, जबकि इसी गांव का राशिद और गांव गोगवान का अलीशान थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। उन पर लूट आदि के चार-पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा अकबरपुर सुनेहटी निवासी सुमित उर्फ बंदर का कोई आपराधिक रिकार्ड थाने पर नहीं है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सहारनपुर मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों की आपराधिक कुंडली खंगाली जा रही है।