{"_id":"60dcb36a8ebc3ee5984d44ef","slug":"two-real-brothers-of-kairana-arrested-from-hyderabad-shamli-news-mrt545249347","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरभंगा ब्लास्ट: एनआईए-एटीएस को मिली बड़ी सफलता, हैदराबाद से दबोचे गए कैराना के दो सगे भाई, अब खुलेंगे बड़े राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरभंगा ब्लास्ट: एनआईए-एटीएस को मिली बड़ी सफलता, हैदराबाद से दबोचे गए कैराना के दो सगे भाई, अब खुलेंगे बड़े राज
Thu, 01 Jul 2021 11:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:13 AM IST
सार
दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हुए ब्लास्ट के मामले में अब बड़ी सफलता मिली है। एनआईए और एटीएस की टीम ने कैराना के दो सगे भाइयों को हैदराबाद से दबोच लिया है। इस मामले में अब बड़े राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन
शामली: एनआईए की टीम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
17 जून को बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हुए पार्सल ब्लास्ट के तार कैराना से जुड़ते जा रहें हैं। एनआईए और एटीएस की टीम ने हैदराबाद से कैराना निवासी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गत 17 जून को बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पार्सल में ब्लास्ट हुआ था। जिसके बाद से एटीएस व एनआईए की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई थी। गत 23 जून को कैराना नगर के मोहल्ला बिसातियान आलखुर्द निवासी सलीम टुइया व कफील को एटीएस व पुलिस की टीम ने उठाय था। जिनसे गहनता से पूछताछ की गई थी। बताया गया है कि दरभंगा रेलवे स्टेशन पर ब्लाक से पहले जिस पार्सल में ब्लास्ट हुआ था उस पार्सल को उतारते हुए दो अन्य संदिग्ध युवक भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। जिसके बाद बुधवार को हैदराबाद से कैराना नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी नासिर खान व इमरान मलिक को एनआईए व एटीएस की टीम ने हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मोहल्ला कायस्थबाड़ा के सूत्रों ने बताया कि हैदराबाद में पकड़े गए दोनों युवक सगे भाई हैं, जो काफी समय से हैदराबाद में रहकर कार्य कर रहे थे। एनआईए व एटीएस की टीम ने दोनों सगे भाइयों के पाकिस्तान से लिंक भी तलाश किए हैं। स्थानीय पुलिस इस मामले में कुछ भी जानकारी होने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन