फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two poles broke due to collision with a truck, power supply remained disrupted for 12 hours

Shamli News: ट्रक की टक्कर से दो खंभे टूटे, 12 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति

Tue, 20 May 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two poles broke due to collision with a truck, power supply remained disrupted for 12 hours
जिला अस्पताल में बिजली न आने पर बंद पंखे के नीचे बैठे मरीज और तीमारदार । संवाद
शामली। शहर में करनाल रोड पर रात में ट्रक की टक्कर से 33 केवी लाइन के दो खंभे टूट गए। विद्युत लाइन के तार टूटने से जिला अस्पताल व नवीन कलक्ट्रेट मुख्यालय समेत शहर के कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति लगभग 12 घंटे ठप रही। लगातार विद्युत आपूर्ति बाधित रहने होने से लोग गर्मी में परेशान रहें। जिला अस्पताल में मरीजों के एक्सरे, सीटी स्कैन और कई तरह की जांच का कार्य बंद रहने से मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन

करनाल रोड पर पूर्वी यमुना नहर पुल के निकट मजार के पास रविवार रात करीब एक बजे ट्रक की टक्कर से दो खंभे टूट गए। खंभे टूटने पर विद्युत लाइन के तार टूट गए। इसके बाद शहर के मोहल्ला काकानगर, गुजरातियान, टीचर कॉलोनी, खत्रियान के अलावा जिला अस्पताल, नवीन कलक्ट्रेट भवन क्षेत्र में बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय, एआरटीओ कार्यालय आदि की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। रात में विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण लोग गर्मी में परेशान रहे। गर्मी के कारण लोग रात में सो नहीं सके। बिजली न होने से लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ा। लगातार विद्युत आपूर्ति ठप रहने से इनवर्टर भी फेल हो गए। विद्युत निगम के अवर अभियंता सौरभ कुमार ने बताया कि दोपहर एक बजे लाइन की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति चालू हो गई थी।
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में जांच न होने से मरीज रहे परेशान
जिला अस्पताल में सुबह से विद्युत आपूर्ति ठप रहने से मरीजों की सीटी स्कैन व पैथोलोजी लैब में कुछ सामान्य जांच ही हो सकी। गंभीर रोगों की जांच नहीं हो सकी। इसके अलावा मरीजों के एक्सरे भी नहीं हो पाए। दोपहर 12 बजे इनवर्टर फेल होने पर अल्ट्रासाउंड जांच बंद हो गई। दोपहर एक बजे बिजली आने पर जांच शुरू की गई, लेकिन तब तक ज्यादातर मरीज बिना जांच कराए ही वापस चले गए। चीफ फार्मासिस्ट ताहिर बेग ने बताया कि बिजली न होने के कारण सीटी स्कैन जांच, लैब में गंभीर रोगों की जांच, एक्सरे नहीं हो सके। एक बजे बिजली आने के बाद सभी तरह की जांच शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिला अस्पताल की भूमिगत विद्युत लाइन एक माह से खराब
जिला अस्पताल में निर्बाध आपूर्ति के लिए 220 केवी विद्युत स्टेशन कंडेला से सीधे भूमिगत केबल की लाइन डाली गई है ताकि लाइन में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो सके। पिछले करीब एक माह से अधिक समय से भूमिगत लाइन के केबल में फाल्ट आया हुआ है, जिस कारण जिला अस्पताल की विद्युत लाइन को बाहरी लाइन से जोड़ा गया, जिस कारण बार-बार लाइन में फाल्ट आने से मरीजों की जांच नहीं हो पाती। विद्युत निगम के अवर अभियंता सौरव कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल की भूमिगत लाइन में फाल्ट आने के कारण बाहर की लाइन से बिजली दी जा रही है। विभाग को केबल उपलब्ध हो गया है। एक-दो दिन में केबल को बदलने का कार्य शुरू हो जाएगा।
- ये बोले मरीज : कैराना निवासी शरीफ अहमद ने बताया कि वह छाती की सीटी स्कैन जांच कराने जिला अस्पताल में आया था। यहां आकर पता चला कि बिजली नहीं है। वह सुबह आया था, लेकिन तीन घंटे हो गए। अभी तक बिजली नहीं आई।

- गांव पंजोखरा निवासी विमला देवी ने बताया कि चार दिन से सिर का सीटी स्कैन की जांच कराने आ रही है। शुक्रवार को आई थी, तो देर से आना बताया। शनिवार को भी जांच नहींं हुई और रविवार को छुट्टी रहने के कारण आज आई तो बिजली न होना बताया।
- बनत निवासी राजेश देवी ने बताया कि वह सिर का सिटी स्कैन जांच कराने आई थी। तीन घंटे से आई हुई है। बिजली न होने से जांच नहीं होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed