फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two people has died and one injured in road accident at Shamli city of Uttar Pradesh

शामली में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार दो लोगों की मौत, कार चालक गंभीर रूप से घायल

Thu, 07 Jan 2021 03:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Jan 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
Two people has died and one injured in road accident at Shamli city of Uttar Pradesh
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मेरठ-करनाल हाईवे पर गड्ढों में फंसकर एक कार पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


बताया गया कि डिवाइडर को पार करते समय कार पलट गई। कार पलटने से बाइक सवार दो लोग चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके अलावा कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: उजड़ गया परिवार, पति-पत्नी की मौत से मचा कोहराम, इलाके में पसरा मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव बिटावड़ा निवासी अशोक पुत्र विजयपाल और जितेंद्र पुत्र महीपाल बाइक से अपने गांव से शामली की ओर आ रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल के पास शामली की ओर से जा रही एक आई-20 कार गड्ढों में उछलकर अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर को पार करते हुए पलट गई और दूसरी तरफ सामने से आ रहे बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। कार के नीचे दबने से बाइक सवार अशोक और जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल कार चालक को मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। 

यह भी पढ़ें: अमर उजाला लाइव: हर पल खतरे में रहती है जान, तस्वीरों में देखिए यूपी की जर्जर इमारतों का हाल

मेरठ-करनाल हाईवे में जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं जो दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। सीओ प्रदीप सिंह का कहना है कि दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है। मृतकों के परिजन शामली पहुंच रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed