Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Crushing-commencement ritual' (parai pujan) performed with due ceremony at the Shamli-Un sugar mill

Shamli News: शामली-ऊन चीनी मिल का विधि-विधान से हुआ पेराई पूजन

Thu, 12 Nov 2026 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
'Crushing-commencement ritual' (parai pujan) performed with due ceremony at the Shamli-Un sugar mill
शामली/ऊन। त्रिवेणी समूह की शामली और ऊन चीनी मिलों का पेराई पूजन बुधवार को विधि विधान से संपन्न हो गया। यह पूजन वर्ष 2026-2027 के आगामी पेराई सत्र के लिए किया गया। दोनों चीनी मिलें 12 नवंबर को गन्ना पेराई शुरू करेंगी।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल में पंडित आकाश भारद्वाज ने गन्ना यार्ड में पूजन कराया। इस अवसर पर मिल के यूनिट हेड संजय कुमार शर्मा उपस्थित थे। गन्ना महाप्रबंधक सतीश बालियान और अतिरिक्त महाप्रबंधक गन्ना दीपक राणा भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी आलोक यादव और शामली गन्ना सहकारी समिति के अध्यक्ष विक्रांत निर्वाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मिल के अधिकारियों और किसानों ने कॅरिअर में नारियल फोड़कर गन्ना डाला। यूनिट हेड संजय शर्मा ने बताया कि 12 नवंबर को गन्ना इकट्ठा करके दोपहर बाद मिल को चालू किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर, ऊन चीनी मिल में पंडित विनोद शास्त्री ने केन कॅरिअर में पूजन संपन्न कराया। चीनी मिल के निदेशक राणा प्रताप सिंह, यूनिट हेड अजय शर्मा और उपाध्यक्ष कुलदीप पिलानिया उपस्थित थे। मिल अधिकारियों और किसानों ने भी कॅरिअर में गन्ना डाला। इस अवसर पर तीन किसानों को सम्मानित किया गया। भैंसा बोगी किसान सिद्धार्थ, ट्रॉली किसान शिवकुमार और रंगाना के ट्रक किसान जयवीर सिंह को सम्मान मिला। उन्हें कंबल, मिठाई और सम्मान राशि देकर पुरस्कृत किया गया। ऊन ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह और शामली गन्ना समिति के अध्यक्ष विक्रांत निर्वाल भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजाज समूह की थानाभवन चीनी मिल का पेराई पूजन गत पांच नवंबर को हो चुका है। इस तरह जिले की प्रमुख चीनी मिलों में पेराई सत्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी मिलें अब निर्धारित तिथि पर गन्ना पेराई शुरू करने के लिए तैयार हैं। यह पेराई सत्र किसानों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उधर, थानाभवन मिल के गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह ने बताया कि 14 नवंबर को चालू हो रही थानाभवन मिल के लिए 72 खरीद केंद्रों को एक लाख क्विंटल गन्ने का इंडेट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed