फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two parties clash over vacating shop, seven injured

Shamli News: दुकान खाली करने को लेकर दो पक्ष भिड़े, सात घायल

Wed, 11 Sep 2024 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 11 Sep 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash over vacating shop, seven injured
बाबरी में हमले में घायल युवक । संवाद
बाबरी। बाबरी गांव में मंगलवार को दुकान खाली कराने को लेकर टेंट व्यवसायी और मिठाई विक्रेता पक्ष में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे और चाकू चले। जिसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भर्ती में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बाबरी निवासी दयानंद सैनी टैंट व्यवसायी हैं। उन्होंने कुछ समय पूर्व ही गांव के ब्रह्मपाल को अपनी दुकान किराए पर दी थी। उसने ने मिठाई की दुकान की हुई है। तीन माह पहले दुकान को खाली करने को कहा था। मंगलवार को शाम चार बजे दुकान खाली होनी थी। आरोप है कि दुकान खाली कराने के लिए कहने पर ब्रह्मपालपक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों के अन्य लोग भी आ गए। दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई, जिसमें दयानंद पक्ष से चंकी, नरेश सैनी, विपिन सैनी, शिवचरण सैनी और ब्रह्मपाल पक्ष से अशोक कुमार, सुबोध और प्रमोद घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed