फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two parties clash over burial of dead body, commotion

Shamli News: शव दफनाने को लेकर दो पक्ष उलझे, हंगामा

Wed, 29 May 2024 03:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 29 May 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Two parties clash over burial of dead body, commotion
बाबरी गांव में शव दफनाने को लेकर विवाद के दौरान जमा ग्रामीण। सौजन्य ग्रामीण
बाबरी। गांव बाबरी में बुजुर्ग का शव कब्रिस्तान में दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने -सामने आ गए। दोनों पक्षों ने जमीन को अपने पूर्वजों की बताया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और नायब तहसीलदार ने किसी तरह मामला शांत कराया। शव को दूसरे कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कराया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर अनीश खा का लंबी बीमारी के कारण मौत हो गई। अनीस 68 साल के थे। परिजन और ग्रामीण शव को सुपुर्दे खाक करने के लिए गांव के श्मशान घाट के पास कब्रिस्तान में जा रहे थे। बताया कि इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और शव को कब्रिस्तान में दफनाने का विरोध किया। कहा कि ये कब्रिस्तान उनके पूर्वजों के हैं। जबकि मृतक पक्ष ने खुद के पूर्वजों के कब्रिस्तान बताया। काफी देकर तक हंगामा चलता रहा। बाद में मामले की सूचना पाते ही पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। किसी तरह ग्रामीणों को समझाया गया। पास में ही दूसरे कब्रिस्तान में शव को सुपुर्दे खाक कराया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि कब्रिस्तान किसके पूर्वजों के हैं, यह खसरा खतौनी का अवलोकन करने के बाद ही पता लग सकेगा। अभी कब्रिस्तान में किसी को भी शव दफनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन



पूर्व में भी हुआ था विवाद
करीब चार वर्ष पूर्व भी एक शव को दफनाने को लेकर बाबरी गांव में विवाद हो गया था जिसको गांव के जिम्मेदार व पुलिस प्रशासन द्वारा निपटवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed