फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two miscreants who looted 32 lakh rupees from the accountant were injured in an encounter

Shamli News: पानीपत के ध्यानार्थ पूर्व में भेजी गई मुनीम से हुई लूट के खुलासे के नजदीक पहुंची पुलिस की अपड़ेट खबर नीम से 32 लाख रुपये की लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में घायल

Mon, 09 Jun 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants who looted 32 lakh rupees from the accountant were injured in an encounter
लूट की घटना की साजिश में शामिलम तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

लूट के दस लाख रुपये, वैगन आर कार, तमंचे व कारतूस बरामद

शामली। एसओजी और कोतवाली पुलिस के साथ मुठभेड़ में छह दिन पहले पानीपत के धागा व्यापारी ललित जैन के मुनीम अनिल नरवाल से 32 लाख रुपये की लूट करने के दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। उनके कब्जे से वैगन आर कार, दस लाख रुपये, तमंचे व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने घटना की साजिश में अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
हरियाणा के पानीपत स्थित शंकर सपनटैक्स के मुनीम अनिल नरवाल निवासी कहलपा थाना बरोदा जिला सोनीपत हरियाणा चालक सतनाम सिंह निवासी पानीपत के साथ मंगलवार को कार से मेरठ गए थे।। करीब 32 लाख रुपये का कलेक्शन करके मेरठ से शाम को पानीपत लौट रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र में सिंभालका बाईपास पर बुलेरो व वैगन आर कार सवार चार बदमाशों ने खुद को जीएसटी अधिकारी बताकर 32 लाख रुपये से भरा बैग, मुनीम का मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड लूटकर भाग गए थे।
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि रविवार शाम को सूचना के आधार पर एसओजी और कोतवाली पुलिस ने बलवा बाईपास चौराहे के पास बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। घायल बदमाशों के नाम मोहित और शुभम उर्फ गौरव निवासी गांव बेहड़ापुर थाना चांदीनगर जिला गाजियाबाद है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। एसपी ने बताया बदमाशों पर पूर्व में हत्या के प्रयास, लूट आदि के कई मुकदमे दर्ज हैं। इस घटना की साजिश में शामिल अन्य तीन आरोपी अमरदीप, रवि और गुलशन निवासी गाजियाबाद को भी गिरफ्तार किया है। इनमें दो लोग घटना में शामिल कार के मालिक हैं। बदमाशों के कब्जे से मिली वैगन आर कार में कई फर्जी नंबर प्लेट मिली हैं। कार पर जो नंबर लिखा है वह बाइक का पाया गया है। इस घटना में शामिल अन्य बदमाशों और बुलेरो गाड़ी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed