फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two miscreants got injured by shot in leg in Shamli police encounter, money, pistols, mobile have recovered

मुठभेड़: यूपी पुलिस का एक ही ट्रेंड, दो बदमाशों को पैर में मारी गोली, नगदी-तमंचे और लूटा हुआ मोबाइल बरामद

Fri, 27 Oct 2023 01:37 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Oct 2023 01:37 PM IST
सार

Shamli News : यूपी पुलिस का बदमाशों को गोली मारने का एक ही ट्रेंड है। शामली पुलिस ने भी दो बदमाशों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पास से नगदी, तमंचे और लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Two miscreants got injured by shot in leg in Shamli police encounter, money, pistols, mobile have recovered
शामली में मुठभेड़ में दो बदमाश घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के कैराना में शुक्रवार सुबह कंडेला रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाशों  के पैरों में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को लूट के 5500 रुपये और दो तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बताया गया कि गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों ने तीन दिन पहले बाइक सवार युवक से 12000 रुपये और मोबाइल लूटा था। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कंडेला रोड पर पुलिस ने गस्त के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पुलिस कर्मियों पर तमंचे से फायर किए। इस दौरान पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं।

वहीं, पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल होकर गिर गए। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया।

विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने 315 बोर के दो तमंचे, एक खोखा, चार कारतूस, लूटा गया मोबाइल, 5500 रुपये की नगदी और बाइक बरामद किया। पकड़े गए बदमाशों के नाम उस्मान निवासी गांव बरनावी और रिजवान निवासी गांव रामडा बताए गए हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकार अमरदीप मौर्य ने बताया कि 24 अक्तूबर की रात शामली रोड पर थाना भवन क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी रिजवान से बाइक पर लिफ्ट लेकर दोनों बदमाशों ने तमंचा के बल पर 12000 रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिया था। जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पकड़े गए दोनों बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उनके तीसरे साथी शाहरुख निवासी गढ़ी बेसख जनपद पानीपत को नशा करने के लिए रुपयों की जरूरत थी। जिसके लिए उन्होंने वाहन लूटने का प्लान बनाया। शाहरुख उनसे कुछ दूरी पर खड़ा हो गया। 

यह भी पढ़ें: UP: किराएदार के कमरे में मिली प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की लाश, देखकर उड़े परिजनों के होश, जांच में जुटे अफसर

इस दौरान उन्होंने रिजवान की बाइक पर लिफ्ट ली और उससे नगदी व मोबाइल लूट लिया था। पकड़े गए दोनों बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें: UP: सास ने खून से रंगे हाथ, आठ माह की गर्भवती बहू पर सिलबट्टे से किए ताबड़तोड़ वार, मौत से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed