फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two miscreants arrested with a reward of twenty five thousand

Shamli News: पच्चीस हजार के इनामी समेत दो बदमाश गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2023 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested with a reward of twenty five thousand
थानाभवन। थाना क्षेत्र में सोंता रसूलपुर मार्ग पर देर शाम मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 25 हजार के इनामी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से जहां एक बदमाश घायल हो गया। वहीं एक सिपाही को भी हाथ में गोली लगी है। इसके अलावा एक बदमाश मौका देखकर फरार हो गया। घायल बदमाश व सिपाही को सीएचसी थानाभवन में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने बताया बृहस्पतिवार देर शाम करीब आठ बजे थानाभवन पुलिस को बाइक पर बदमाशों के आने की सूचना मिली। इस पर बजाज मिल के निकट दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान सोंता रसूलपुर जाने वाले मार्ग से बदमाशों ने भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने ललकारा तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। वहीं मुठभेड़ के दौरान हाथ में गोली लगने से सिपाही सोहित भी घायल हो गया। एएसपी ने बताया कि घायल बदमाश का नाम असलम निवासी गांव भनवाड़ा थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर व साथी का नाम खलील निवासी गांव खरदौनी थाना इंचौली जिला मेरठ है। इनके कब्जे से बाइक, तमंचा, कारतूस और लूट का कुछ सामान बरामद हुआ है। 22 मई की रात को गांव नौजल नोजली में पाल सिंह के यहां हुई डकैती, गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में बाइक लूट की घटना में असलम का नाम प्रकाश में आया था। एसपी अभिषेक की तरफ से बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पकड़े गए बदमाशों का पुलिस आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed