{"_id":"645641a92e95c7987705f255","slug":"two-miscreants-arrested-for-robbing-a-womans-purse-shamli-news-c-26-1-smrt1048-2669-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: महिला से पर्स लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: महिला से पर्स लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
-आरोपियों के कब्जे से पर्स, आधार कार्ड, 2050 रुपये और बाइक बरामद
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने 13 दिन पहले महिला से नकदी से भरा पर्स छीनने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया पर्स, आधार कार्ड और 2050 रुपये और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।
शहर के फव्वारा चौक निवासी रूचि संगल से पिछले महीने 23 अप्रैल की शाम को वीवी इंटर काॅलेज रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने नकदी से भरा पर्स छीन लिया था। महिला उस समय अपनी पुत्री के साथ पैदल बाजार से घर जा रही थी। एसपी अभिषेक ने बताया कि शनिवार को कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव लिलौन से मिल को जाने वाले मार्ग पर महिला से नकदी से भरा पर्स छीनने वाले बाइक सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सोनू निवासी लिलौन और रवि निवासी गांव खेड़ीकरमू हैं। आरोपियों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल की गई बाइक, महिला से लूटा गया पर्स, आधार कार्ड और 2050 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
-- --
300 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 300 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम इरशाद उर्फ काला निवासी मोहल्ला कलंदरशाह शामली है। आरोपी के विरुद्ध पहले से आदर्श मंडी व शहर कोतवाली में आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट के लगभग छह मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
-- -
संजीव शर्मा