फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two mini trucks entered the no entry, indecency with the constable

ो एंट्री में घुसे दो मिनी ट्रक, सिपाही से की अभद्रता

Sun, 26 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two mini trucks entered the no entry, indecency with the constable
- पुलिस ने एक मिनी ट्रक का चालान किया, दूसरे को किया सीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नो एंट्री में अलग-अलग स्थानों पर दो मिनी ट्रक शहर में घुस गए। यातायात पुलिस के सिपाही ने रोकने की कोशिश की तो चालक ने अभद्रता की। पुलिस ने मिनी ट्रक को सीज कर दिया। और चालक व क्लीनर का शांति भंग में चालान कर दिया। दूसरे मामले में पुलिस ने मिनी ट्रक का चालान किया।
शहर में दिन के समय भारी वाहनों की नो एंट्री रहती है। रविवार दोपहर को करीब 12 बजे दिल्ली की तरफ से आया मिनी ट्रक नो एंट्री में घुस गया और फव्वारा चौक की तरफ भाग निकला। यातायात पुलिस के सिपाही ने पीछा कर उसे रोक लिया। इस दौरान चालक ने सिपाही के साथ ही वहां मौजूद लोगों से अभद्रता की। चालक पर ड्राइविंग लाइसेंस और मिनी ट्रक के कागज भी नहीं मिले। पुलिस ने आरोपी चालक व क्लीनर को हिरासत में ले लिया और मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर करीब दो बजे कैराना की तरफ से आया मिनी ट्रक विजय चौक से नो एंट्री में घुस गया और भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर गुरुद्वारा तिराहे पर ट्रक को रोक लिया और चालक को नीचे उतरने के लिए कहा। चालक ने नीचे उतरने से मना कर दिया। इस दौरान चालक व पुलिसकर्मियों के बीच नोंकझोक हुई। इसके बाद पुलिस ने ट्रक का चालान कर उसे छोड़ दिया गया। जिला यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि नो एंट्री में घुसे एक मिनी ट्रक को कागज न होने पर सीज किया गया और चालक व क्लीनर का शांति भंग में चालान किया गया। दूसरे मिनी ट्रक का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐच्छिक ब्यूूरो में दो मामलों में हुए समझौता
शामली। रविवार को नगरपालिका सभागार में ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक हुई। बैठक में पारिवारिक विवादों से संबंधित करीब 22 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें दो मामलों में समझौता हो सका। अन्य मामलों में सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed