फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two masons riding a bike died in a collision with a pickup

Shamli News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो राज मिस्त्री की माैत

Tue, 29 Jul 2025 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Two masons riding a bike died in a collision with a pickup
चौसाना के दथेडा निवासी मुकेश का फाइल फोटो ।
हरियाणा के करनाल के भी ध्यानार्थ...
विज्ञापन


: जिजौला गांव के पास हुआ हादसा, हरियाणा के करनाल बाइक पर सवार होकर काम करने जा रहे थे दोनों
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची

संवाद न्यूज एजेंसी

झिंझाना। चौकी क्षेत्र के जिजौला गांव के पास सोमवार को दोपहर में बर्तनों से भरी पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दथेड़ा गांव निवासी राजमिस्त्री मुकेश और प्रवीण की मौत हो गई।

मुकेश पुत्र नाथीराम (27 वर्ष) और प्रवीण पुत्र सुरेश (38 वर्ष) दोनों स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर चौसाना से बिडोली की ओर जा रहे थे। बताया गया कि दोनों हरियाणा के जिला करनाल स्थित नगला चौक पर राजमिस्त्री थे और वहीं के लिए निकले थे। तभी दोपहर में बर्तनों से लदी तेज रफ्तार पिकअप वैन, जो शामली की ओर से आ रही थी, ने जिजौला स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से जोरदार टक्कर मार दी। मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रवीण ने ऊन के सरकारी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पिकअप सवार मौके से भाग गया।
विज्ञापन

- अब कौन करेगा परिवार का पालन पोषण
सामाजिक कार्यकर्ता सोनू कुमार ने बताया कि मुकेश के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। उसके परिवार में पत्नी, मां और दो छोटे बच्चे हैं। बड़ा बेटा केवल 3 साल का और बेटी 2 साल की है। मुकेश ही परिवार का एकमात्र सहारा था, जो काम के लिए अक्सर बाहर रहता था। वहीं प्रवीण तीन बच्चों के पिता थे, जिनकी उम्र 15, 13 और 11 वर्ष है। वह भी अपने परिवार से अलग रहकर मजदूरी करता था। प्रवीण के पिता सुरेश ने बताया कि उनका बेटा मुकेश के साथ मिलकर ही कार्य करता था और साइट पर पहुंचने के लिए दोनों एक साथ निकले थे। प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई है।

चौसाना के दथेडा निवासी मुकेश का फाइल फोटो ।

चौसाना के दथेडा निवासी मुकेश का फाइल फोटो ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed