फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two lakh rupees and jewelry stolen from the house

Shamli News: मकान में दो लाख रुपये और जेवर चोरी

Mon, 04 Aug 2025 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees and jewelry stolen from the house
शामली। आदर्श मंडी थाने के बराबर में स्थित मोहल्ला हरदेव नगर में बदमाशों ने बंद मकान का ताला तोड़कर दो लाख रुपये नकद और सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय पीड़ित अपनी पत्नी के साथ ससुराल गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

जिला बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के गांव सूप निवासी हर्षित तोमर मोहल्ला हरदेव नगर में किराये के मकान में रहते हैं। हर्षित दिल्ली शाहदरा में निजी फाइनेंस का कार्य करते हैं । उनकी पत्नी शिल्पा चौधरी वन विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत है। हर्षित ने आदर्श मंडी थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी शिल्पा चौधरी के साथ मोहल्ला हरदेव नगर में किराये के मकान में रहता हैं।
विज्ञापन

31 जुलाई को वह अपने घर का ताला लगाकर पत्नी के साथ बागपत में अपनी ससुराल गए थे। अगले दिन एक अगस्त को सुबह वे घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया और घर के अंदर कमरे के ताले टूटे हुए मिले। घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। पीड़ित के मुताबिक घर में रखे दो लाख रुपये नकद और सोने चांदी के जेवर थे, जो चोरी कर लिए गए। पीड़ित ने इसकी सूचना आदर्श मंडी थाना पुलिस को दी। पीड़ित ने पुलिस से चोरों का पता लगाकर माल बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस दो दिन बाद भी घटना करने वाले आरोपियों के बारे में सुराग नहीं लगा पाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed