फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two lakh population increased in district in nine years

जनपद में नौ साल में बढ़ी दो लाख जनसंख्या

Fri, 10 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two lakh population increased in district in nine years
शामली। सरकार द्वारा परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। इसके बाद भी जनसंख्या वृद्धि पर अपेक्षित नियंत्रण नहीं हो रहा है। 2011 में जनपद की जनसंख्या 1274185 थी, जो बढ़कर 1472562 हो गई है यानि नौ साल में 198377 जनसंख्या वृद्धि हुई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पहले जनसख्या वृद्धि की दर ढाई प्रतिशत प्रतिवर्ष थी, जो अब घटकर डेढ़ प्रतिशत है।
विज्ञापन

हर साल विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस को लेकर कार्यक्रम चलाए जाते है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 27 जून से 10 जुलाई तक दंपती संपर्क पखवाड़ा चलाया जा रहा है। डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि दंपती संपर्क पखवाड़े के लिए 250335 दंपती से संपर्क कर उन्हें जनसंख्या नियंत्रण हेतु परिवार नियोजन योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत आशाएं और एएनएम घर-घर जाकर संपर्क करेंगी। इसके बाद 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा चलाया जाएगा। इसके तहत संपर्क वाले दंपतियों को अस्पताल तक लाकर उन्हें जनसंख्या नियंत्रण करने वाली सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा विभाग द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिए नसबंदी आपरेशन कराने पर महिला को 1400 रुपये और पुरुष को दो हजार रुपये धनराशि दी जाती है। पीपीआईयूसीडी योजना के तहत लाभार्थी महिला को 300 रुपये दिए जाते हैं। नसबंदी आपरेशन फेल होने के 90 दिन के बाद सूचना देने पर लाभार्थी को 60 हजार रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में दिए जाते है। इसके अलावा सभी अस्पतालों में गर्भ निरोधक गोली, ओरल-पिल्स, अंतरा, छाया, कॉपर-टी आदि की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में जनसंख्या की स्थिति
शामली- 107266
कैराना देेहात- 89000
कांधला- 332559
कैराना- 191131
कुड़ाना-188534
ऊन- 278767
थानाभवन- 285305
कोट
जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न योजनाएं चल रही है। लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक करने के लिए दंपती संपर्क पखवाड़ा चल रहा है। इसके बाद जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा चलाया जाएगा। इसके अलावा अन्य कई कार्यक्रम चल रहे हैं।
- डा. संजय भटनागर, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed