फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two killed, two injured in bike collision

Shamli News: बाइकों की टक्कर में दो की मौत, दो घायल

Tue, 18 Feb 2025 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two killed, two injured in bike collision

विज्ञापन
नकुड़। नकुड़-गंगोह रोड पर स्थित गांव भैरमऊ के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हो गए। एक बाइक सवार दो युवकों की पहचान नहीं हो सकी।
रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव माही डकरावर निवासी आकाश पुत्र बोबिंद्र अपने दोस्त हिमांशु (19) पुत्र मांगेराम के साथ बाइक से नकुड़ के गांव गोकलपुर अपनी बुआ के यहां आ रहा था। बाइक हिमांशु चला रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही यह गांव भैरमऊ के पास पहुंचे तो नकुड़ की ओर जा रही बाइक से इनकी टक्कर हो गई। इस बाइक पर भी दो युवक सवार थे। हादसे में दोनों बाइक सवार चारों युवक गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने हिमांशु व दूसरी बाइक पर सवार युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो युवक गंभीर घायल है। मृतक हिमांशु 12वीं का छात्र था। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मृतक और घायल की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed