{"_id":"66c916e30d6290f820d4fd4841acf30a","slug":"two-killed-by-fever-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला/ शामली
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। ऊंचा गांव में बुखार से कक्षा 12 की छात्रा की मौत हो गई। वहीं जहानपुरा में भी बुखार से एक व्यक्ति की मौत हो गई। क्षेत्र में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नही ले रहा है। दोनों गांवोें में दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं।
कोतवाली क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी ज्ञान सिंह की पुत्री काजल (16) को आठ दिनों से बुखार था। जिसे उपचार हेतु हरियाणा के खानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार शाम उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गांव में पिछले एक माह के अंदर 12 से अधिक ग्रामीणों की मौत हो चुकी है।
वहीं गांव के दीपक, मूलचंद, प्रदीप, मदन सिंह, गोविंद, कर्म सिंह, योगेश, प्यारी व सोनिया आदि बुखार से पीड़ित हैं। जिनका उपचार दिल्ली, मेरठ, हरियाणा के पानीपत आदि शहरों में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, गांव जहानपुरा निवासी 75 वर्षीय अलीहसन को 10 दिन से बुखार था, परिजन उनका उपचार कैराना के निजी चिकित्सक के यहां करा रहे थे। मंगलवार शाम उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सीएचसी कैराना के कार्यवाहक चिकित्साधीक्षक डा. कांति प्रसाद का कहना है कि ऊंचा गांव व रामड़ा में टीम भेजकर फॉगिंग कराने के साथ साथ ग्रामीणों के रक्त की जांच कराई गई है।
जहानपुरा गांव में बुखार से मौत के बारे में जानकारी की जा रही है। क्षेत्र के गांव मलकपुर में भी लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने गांव में चिकित्सा शिविर लगाए जाने की मांग की है।