{"_id":"5f610eb08ebc3e6de00028a1","slug":"two-kg-free-gram-will-be-available-in-this-month-shamli-news-mrt5015224100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय कार्ड धारको को अक्तूबर से मिलेगा गेहूं-चावल-चीनी, इस माह दो किलो चना निशुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय कार्ड धारको को अक्तूबर से मिलेगा गेहूं-चावल-चीनी, इस माह दो किलो चना निशुल्क
Wed, 16 Sep 2020 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से 21 से लेकर 30 सितंबर तक गेहूं-चावल व चने का निशुल्क वितरण किया जाएगा। सितंबर माह में दो माह का दो किग्रा चना मिलेगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को अक्तूूबर से गेहूं-चावल मिलेंगे। एक किग्रा चीनी 18 रुपये में वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
शामली जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय ने बताया कि शासन द्वारा जुलाई से प्रति माह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत एक-एक किग्रा चने का वितरण कराए जाने के निर्देश प्राप्त हुए थे लेकिन जुलाई में चने का वितरण न होने के कारण जुलाई माह के चने का वितरण अगस्त माह में कराया गया है। अगस्त व सितंबर दोनों माह के चने का वितरण सितंबर में एक साथ कराया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारक को तीन किग्रा गेहूं प्रति यूनिट, दो किग्रा चावल प्रति यूनिट, दो किग्रा चना प्रति कार्ड नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। अक्तूबर से गेहूं व चावल के साथ-साथ एक किग्रा चीनी 18 रुपये प्रति किग्रा की दर से वितरण की जाएगी। अभी केवल चीनी अंत्योदय कार्डधारकों को ही मिलेगी। जिले में 14765 अंत्योदय कार्डधारक इस योजना से लाभांवित होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दिए कि इस प्रकार की व्यवस्था बनाएं कि राशन वितरण के समय उचित दर दुकान पर एक साथ भीड़ इकट्ठा न हो। उचित दर दुकान पर सैनिटाइजर, साबुन, पानी की व्यवस्था करें।
साबुन से हाथ धोकर अथवा सैनिटाइजर का प्रयोग कर ही बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाए। एक उपभोक्ता से दूसरे उपभोक्ता के मध्य कम से कम एक मीटर की दूरी बनाये रखी जाए। निराश्रित, विधवा अथवा दिव्यांगों को प्राथमिकता के आधार पर खाद्यान्न वितरण करें।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/