{"_id":"68812c614fec79e06b06fc2a","slug":"two-kanwariyas-injured-after-bike-skidded-one-bike-caught-fire-shamli-news-c-26-1-sal1002-146247-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बाइक फिसलने से दो कांवड़िये घायल, एक बाइक में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बाइक फिसलने से दो कांवड़िये घायल, एक बाइक में आग लगी
विज्ञापन
शामली। शिवरात्रि पर अलग-अलग स्थानों पर दो बाइक सवार कांवड़िये फिसलकर घायल हो गए। एक बाइक में आग लग गई। एसटी तिराहे के पास आगे निकलने की होड़ में दो गुटों में जमकर हाथापाई हो गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। धीमानपुरा रेलवे फाटक पर पानीपत निवासी दो कांवड़िये बाइक से गुजर रहे थे। बारिश के कारण बाइक फिसल गई और एक कांवड़िया घायल हो गया। बाइक में चिंगारी से आग लग गई, लेकिन उस समय बारिश हो रही थी इस कारण आग तुरंत बुझ गई। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची, पर तब तक आग बुझ गई थी।बाइक को भी अधिक नुकसान नहीं हुआ। घायल कांवड़िया प्राथमिक उपचार के बाद यात्रा पर रवाना हो गया। घायल पानीपत निवासी सतपाल था जबकि उसके साथी रमेश को चोट नहीं आई।
दूसरा हादसा भिक्की मोड़ के पास हुआ। यहां से कांवड़िया पानीपत निवासी सचिन बाइक फिसलने से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसे नजदीकी चिकित्सक से उपचार दिलवाया।
एसटी तिराहे पर जब आगे बढ़ने की होड़ में दो कांवड़ियों के गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझदारी से दोनों पक्षों को शांत कर आगे रवाना किया।