{"_id":"64ada96f57f68414b50959c4","slug":"two-kanwariyas-going-to-take-water-on-bike-died-in-accident-two-serious-shamli-news-c-26-1-sal1002-5652-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बाइक पर जल लेने जा रहे दो कांवड़ियों की हादसे में मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बाइक पर जल लेने जा रहे दो कांवड़ियों की हादसे में मौत, दो गंभीर
Wed, 12 Jul 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Shamli police
- फोटो : Amar ujala
शामली के कैराना में देर रात पानीपत रोड पर बाइक द्वारा गंगाजल लेने जा रहे दो कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
मंगलवार रात करीब 11:00 बजे हरियाणा के सोनीपत थाना क्षेत्र के गन्नौर के गांव डाबरपुर निवासी चचेरे भाई संजीत और हर्ष और अपने ममेरे भाई घरौंडा निवासी संजू और मनीष के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे।
पानीपत रोड पर मवी फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से चारों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने डाबरपुर निवासी चचेरे भाइयों संजीत और हर्ष को मृत घोषित कर दिया। जबकि संजू और मनीष की हालत भी गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
सूचना पर एडिशनल ओपी सिंह और कोतवाली प्रभारी विपिन मौर्य सरकारी अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। घायलों के फोन द्वारा उनके परिजनों को सूचना दे दी गई।