फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two inter-district vehicle thieves arrested, eight stolen bikes recovered

Shamli News: अंतरजनपदीय दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की आठ बाइक बरामद

Sun, 05 Nov 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 05 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two inter-district vehicle thieves arrested, eight stolen bikes recovered
कांधला (शामली)। पुलिस ने अंतरजनपदीय दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियाें के कब्जे से चोरी की आठ बाइक और एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है।
विज्ञापन

शनिवार को कांधला थाने पर प्रेसवार्ता में एएसपी ओपी सिंह ने बताया गांव कनियान मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस बाइक सवार दो युवकों को घेराबंदी कर दबोच लिया। थाने पर पुलिस की पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वह जिस बाइक पर थे, वह चोरी की है और वे गांव कनियान में उसे बेचने जा रहे थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर मोहल्ला रायजादगान डंगडूगरा पर नहर के पास बने एक खंडहर से चोरी की सात अन्य बाइक और एक फर्जी नंबर प्लेट को बरामद किया। आरोपियाें ने अपना नाम संदीप निवासी ग्राम बुढ़पुर थाना रमाला जनपद बागपत और गुलफाम निवासी यमुना विहार काॅलोनी बागपत बताया।
विज्ञापन

पूछताछ में संदीप ने बताया कि वह हरियाणा के कस्बा बहालगढ जनपद सोनीपत में गार्ड की नौकरी करता है, जिससे उसका खर्चा नहीं चल पाता है। अपने खर्चों को पूरा करने के लिए वह साथी गुलफाम के साथ विभिन्न जनपदों में जाकर बाइक चोरी करते और बाद में ग्राहक मिलने पर उनको बेच देते थे। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा 18 अक्तूबर को कांधला रेलवे स्टेशन से, 26 सितंबर को कचहरी बागपत से, 17 अक्तूबर को एक्सिस बैंक शामली से बाइक चोरी की घटना के साथ पांच बाइकों को शामली व बागपत के विभिन्न स्थानों से चोरी किया था। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed