फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two injured including BSA due to vehicle overturning on bypass

बाईपास पर गाड़ी पलटने से बीएसए समेत दो घायल

Fri, 29 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two injured including BSA due to vehicle overturning on bypass
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गांव बधेव की निकट बाईपास पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बेकाबू होकर बीएसए की गाड़ी पलट गई। इसमें सवार बीएसए और जिला समन्वयक घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।

बीएसए राहुल मिश्र बृहस्पतिवार सुबह बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक अमित कुमार के साथ गाड़ी से ऊन ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण करने गए थे। दोपहर में ऊन से करनाल हाईवे से टपराना-बधेव बाईपास होते हुए शामली लौट रहे थे। वे बधेव गांव के निकट पहुंचे। इसी दौरान अचानक सामने से बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक अरविंद कुमार ने गाड़ी के ब्रेक लगाए। जिससे गाड़ी असंतुलित होकर बाईपास पर पलट गई। इस हादसे में बीएसए राहुल मिश्रा और जिला समन्वयक अमित कुमार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने गाड़ी को सीधा कर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया। अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी थाने में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed