फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two including mason died due to electrocution

Shamli News: करंट लगने से राजमिस्त्री समेत दो की मौत

Mon, 13 Mar 2023 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two including mason died due to electrocution
- गांव बलवा में मकान निर्माण के दौरान पिलर का सरिया विद्युत लाइन से टकराया
विज्ञापन

- मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा में मकान के निर्माण के दौरान पिलर का सरिया हाइटेंशन विद्युत लाइन से छू गया। इस दौरान करंट लगने से राज मिस्त्री और मजदूर की मौत हो गई। दो लोगों की मौत होने की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव बलवा निवासी मोनू अपने मकान का निर्माण करा रहा है। सोमवार को गांव निवासी राज मिस्त्री इकबाल (42) और मजदूर नदीम (26) मकान निर्माण का कार्य कर रहे थे। करीब 11 बजे दोनों पिलर बनाने के लिए सरिया खड़े कर रहे थे। इस दौरान पिलर बनाने में लगाया जा रहा सरिया अचानक एक तरफ को झुक गया और नजदीक से जा रही हाइटेंशन विद्युत लाइन से टकरा गया। विद्युत लाइन से छूते ही सरिया में करंट दौड़ गया और निर्माण कार्य में लगे इकबाल और नदीम करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन

वहां पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को निजी वाहन से लेकर सीएचसी शामली पहुंचे। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में परिजनों की तरफ को कोई तहरीर या शिकायत नहीं दी गई है। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लोगों की मौत पर बलवा में छाया शोक, सीएचसी पर पहुंचे ग्रामीण
शामली। गांव बलवा में करंट की चपेट में आकर राजमिस्त्री समेत दो लोगों की मौत होने पर गांव में शोक छाया रहा। इस हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण सीएचसी पहुंचे। ग्रामीणों ने दुख व्यक्त किया।
गांव बलवा में मकान निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आकर राजमिस्त्री इकबाल व मजदूर नदीम की मौत की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण सीएचसी की तरफ दौड़ पड़े। सीएचसी में दोनों के परिजन शवों को देखकर बिलख उठे। इस दौरान माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने हादसे में दो लोगों की मौत पर दुख जताया। अचानक एक साथ दो लोगों की मौत होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में पूरे दिन गम का माहौल बना रहा। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि मृतक इकबाल के दो पुत्र व पांच पुत्री है, जिनमें एक पुत्र व एक पुत्री की शादी हो चुकी है। मृतक नदीम के दो पुत्री है, जिनमें बड़ी पुत्री करीब ढ़ाई साल की है और छोटी पुत्री करीब दो माह की है।

पहले पोस्टमार्टम कराने से कर दिया था मना
शामली। गांव बलवा में करंट की चपेट में आकर मारे गए राजमिस्त्री इकबाल व मजदूर नदीम की मौत की सूचना पर सीएचसी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा। पहले दोनों के परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में कुछ लोगों के समझाने पर दोनों के परिजन मान गए। इसके बाद दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed