फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two including former head died in road accidents

सड़क हादसों में पूर्व प्रधान व सात वर्षीय बालक की मौत, दंपती घायल

Mon, 20 Sep 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two including former head died in road accidents
शामली सीएचसी में घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
सड़क हादसों में पूर्व प्रधान सहित दो की मौत
विज्ञापन

शामली/झिंझाना। झिंझाना थानाक्षेत्र में सड़क हादसों में सुधीर और पूर्व प्रधान ब्रह्मा सिंह की मौत हो गई। हादसे में दंपती घायल हो गए। घायलों को शामली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
रविवार को सिकंदरपुर गांव के पूर्व प्रधान ब्रह्मा सिंह (75 )साइकिल से झिंझाना से गांव जा रहे थे। गांव के स्टैंड पर पहुंचने पर पीछे से आई कार ने साइकिल सवार पूर्व प्रधान को चपेट में ले लिए। हादसे में पूर्व प्रधान गंभीर घायल हो गए। शामली अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र विजेंदर ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा इसी थानाक्षेत्र में मेरठ-करनाला हाईवे पर गांव लक्ष्मणपुरा के निकट हुआ। गांव शीतलगढ़ी निवासी कुलदीप अपनी पत्नी मीना और सात साल के बेटे सुधीर के साथ गांव काबड़ौत में रिश्तेदारी में आए थे। रविवार शाम को तीनों बाइक से अपने गांव जा रहे थे। गांव लक्ष्मणपुरा के निकट सामने से आए ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों घायल हो गए। घायलों को शामली सीएचसी में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दंपती को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

शामली सीएचसी में विलाप करते मृतक बच्चे के परिजन

शामली सीएचसी में विलाप करते मृतक बच्चे के परिजन- फोटो : SHAMLI

शामली सीएचसी में विलाप करते मृतक बच्चे के परिजन

शामली सीएचसी में विलाप करते मृतक बच्चे के परिजन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed