फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two girls sleep on a bed in a residential school

आवासीय विद्यालय में एक बेड पर सोती हैं दो दो छात्राएं

Thu, 06 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two girls sleep on a bed in a residential school
कैराना के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रसोई में बना खाना चेक करतीं एसडीएम मणि अरोरा। - फोटो : SHAMLI
आवासीय विद्यालय में एक बेड पर सोती हैं दो दो छात्राएं
विज्ञापन

कैराना। एसडीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। स्कूल में साफ सफाई, प्ले ग्राउंड व बिस्तरों की व्यवस्था में और सुधार लाने के निर्देश दिए गए। विद्यालय की वार्डन रेणु गुप्ता ने बताया कि एक बेड पर दो-दो छात्राएं सोती हैं। एसडीएम ने स्कूल की नालियों में साफ सफाई तथा प्ले ग्राउंड को समतल कराने के निर्देश दिए।

बुधवार को एसडीएम मणि अरोरा और तहसीलदार रनबीर सिंह ने पंजीठ स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कक्षा आठ की छात्रा इशा रावल से कंप्यूटर के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बारे में सवाल पूछे, जिसका उत्तर सही दिया। कक्षा सात की छात्रा शानिया, मांगे खां से पृथ्वी की संरचना के बारे में पूछा गया तो उसने भी सही जवाब दिया। इस पर एसडीएम ने उसे शाबासी दी। एसडीएम ने रसोई में छात्राओं के लिए बनाए जाने वाली कढ़ी चावल के मसालों का निरीक्षण किया तथा ब्रांडेड कंपनी के मसाले प्रयोग में लाने को कहा। इसके अलावा स्कूल में लगवाए गए प्रोजेक्टर तथा दीक्षा व प्रेरणा ऐप के बारे में भी जानकारी ली। स्कूल की कुल 100 छात्राओं के लिए बने तीन बेडरूम में गद्दे व रजाई पर कवर लगवाने के निर्देश दिए। विद्यालय की वार्डन रेणु गुप्ता ने बताया कि एक बेड पर दो-दो छात्राएं सोती हैं। एसडीएम ने स्कूल की नालियों में साफ सफाई तथा प्ले ग्राउंड को समतल कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल में कक्षा 9 से कक्षा 12 के लिए बनाए जा रहे छात्रावास तथा औषधि वाटिका का भी निरीक्षण किया। वार्डन ने बताया कि औषधि वाटिका में तुलसी, इलाइची, लौंग आदि के अलावा लौकी, गाजर, टमाटर आदि उगाए जाते हैं। स्कूल में केवल एक सफाई कर्मचारी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक ड्यूटी पर रहने पर एसडीएम ने स्थायी सफाई कर्मचारी रखने को कहा। एसडीएम मणि अरोरा ने बताया कि स्कूल में शिक्षा का स्तर सहीं पाया गया।

कैराना के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं से प्रश्न पूछतीं एसडीएम मणि अरोरा।

कैराना के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं से प्रश्न पूछतीं एसडीएम मणि अरोरा।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed