फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two girls bathing in Yamuna drowned, one died

Shamli News: यमुना में नहा रही दो युवतियां डूबीं, एक की मौत

Mon, 30 Jun 2025 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two girls bathing in Yamuna drowned, one died

विज्ञापन
बागपत। यमुना नदी में नहा रही सोनीपत जिले के जगदीशपुर गांव की पीरो (18) और उसकी सहेली रविवार दोपहर में डूब गई। शोर सुनकर वहां आए लोगों ने एक युवती को बचा लिया, जबकि पीरो की मौत हो गई। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला।
जगदीशपुर गांव निवासी राजपाल की बेटी पीरो गांव की ही तीन सहेलियों के साथ यमुना नदी में नहाने आई थी। बताया कि यमुना नदी में नहाते समय पीरो और उसकी उसकी एक सहेली गहरे पानी में चली गई। यमुना का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव होने के कारण दोनों डूबने लगीं। किनारे पर खड़े लोगों के शोर मचाने पर वहां भीड़ इकट्ठा हो गई, जिन्होंने एक युवती को बचाकर बाहर निकाल लिया। शोर सुनकर गोताखोर इशाकी, मुश्त्याक, रिजवान और एजाज नाव लेकर वहां पहुंचे, जिन्होंने पीरो की तलाश शुरू कर दी। कई घंटे के बाद गोताखोरों ने पीरो का शव बाहर निकाला। कोतवाली पुलिस का कहना है कि यह हरियाणा की तरफ की घटना है। पुलिस के अनुसार यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, ऐसे समय में यमुना में नहाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

फैक्टरी में काम करती थी पीरो
यमुना किनारे पहुंचे जगदीशपुर के ग्रामीणों ने बताया कि पीरो गांव के पास स्थित एक फैक्टरी में काम करती थी। उसका पिता राजपाल मजदूरी करता है। राजपाल के परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों पर बारिश से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर
पिछले कई दिनों से पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते यमुना नदी में हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा गया। इसके बाद यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा, जो उफान मारने लगा है। इससे यमुना किनारों पर मिट्टी कटान होने का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में यमुना में नहाना खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed