फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two friends died by drowning in Yamuna

Shamli News: दो दोस्तों की यमुना में डूबने से मौत

Tue, 10 Jun 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two friends died by drowning in Yamuna
चौसाना के उदपुर में घटना के बाद विलाप करते परिजन । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झिंझाना। क्षेत्र के गांव ऊदपुर के निकट यमुना नदी में नहाने गए फर्नीचर कारीगर अब्दुल रहमान (18) और कक्षा नौ के छात्र जैद (16) की डूबने से मौत हो गई। मृतक आपस में दोस्त थे। दोनों की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है। गांव में शोक छाया हुआ है।
गांव ऊदपुर निवासी जैद गांव के पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। वहीं, अब्दुल रहमान केरल में फर्नीचर बनाने का काम करता था और वह ईद की छुट्टी पर घर आया हुआ था। सोमवार सुबह करीब 11 बजे दोनों अपने चार अन्य दोस्तों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर गांव के निकट यमुना नदी में नहाने के लिए गए थे।
विज्ञापन

नहाते समय जैद और अब्दुल नदी में डूब गए। दोनों को डूबता देख उनके दो साथियों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग डूबे दोनों लोगों को नदी से निकालने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान साथियों ने गांव पहुंचकर सूचना दी। जिस पर ग्रामीण और दोनों युवकों के परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सरवर ने ग्रामीणों की मदद से डूबे जैद और अब्दुल रहमान को नदी से निकाला और बिडौली के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से उन्हें शामली रेफर कर दिया।

रास्ते में गांव केरटू में परिजनों ने एक चिकित्सक को दिखाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद दोनों शवों को लेकर परिजन गांव में ले गए। सूचना मिलने पर एसडीएम ऊन संदीप त्रिपाठी और पुलिस गांव में पहुंची और हादसे की जानकारी ली। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। एक साथ गांव में दो मौत होने से परिजनों में गम का माहौल हुआ है।

चौसाना के उदपुर में घटना के बाद विलाप करते परिजन । संवाद

चौसाना के उदपुर में घटना के बाद विलाप करते परिजन । संवाद

चौसाना के उदपुर में घटना के बाद विलाप करते परिजन । संवाद

चौसाना के उदपुर में घटना के बाद विलाप करते परिजन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed