फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two female constables suspended in case of teenager absconding from police custody

Shamli News: पुलिस अभिरक्षा से फरार किशोरी मामले में दो महिला कांस्टेबल निलंबित

Thu, 07 Sep 2023 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two female constables suspended in case of teenager absconding from police custody
पुलिस ने किशोरी को बरामद किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना (शामली)। चार दिन पहले वन स्टाप सेंटर बनत से कोतवाली जाते समय फरार हुई किशोरी को मंगलवार देर रात पुलिस ने बरामद कर लिया है। उधर, इस मामले में एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो महिला कांस्टेबलों को निलंबित कर दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच बैठा दी है।

करीब सवा महीने पहले क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को गांव का ही युवक बहलाफुसला कर ले गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर 30 अगस्त को किशोरी को बरामद कर लिया था। बीते रविवार डॉक्टरी जांच के लिए वन स्टाप सेंटर से लाते समय किशोरी महिला कांस्टेबल को चकमा देकर फरार हो गई थी। इस मामले में महिला कांस्टेबल शिवानी चौधरी के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे पुलिस ने खुरगान बाईपास फ्लाई ओवर के पास से किशोरी को बरामद कर लिया। वहीं, एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही मानते हुए महिला कांस्टेबल शिवानी चौधरी व मीनू को निलंबित कर मामले की जांच एएसपी को दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed