फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two employees of a finance company swindled Rs 10.31 lakh

Shamli News: फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों ने 10.31 लाख रुपये हड़पे

Sun, 09 Feb 2025 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Two employees of a finance company swindled Rs 10.31 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक ने दो कर्मचारियों पर 78 सदस्यों द्वारा लिए गए ऋण के रुपये कंपनी में जमा करने के नाम पर 10,31,608 रुपये हड़पने के आरोप में शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भारत फाइनेंस इ. लि.(इंडसइंड बैंक) के शाखा प्रबंधक कुलविंद्र सिंह ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी कंपनी गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को आसान केवाईसी के माध्यम से स्वरोजगार (प्रधानमंत्री महिला सशक्तीकरण योजना) के लिए लोन उपलब्ध कराती है। प्रबंधक के मुताबिक गौरव गालियान निवासी ऊन और लक्की पंवार निवासी गांव मोजीवाबाद नांगल थाना दोघट जिला बागपत और किस्तों का कलेक्शन करने वाला संगम मैनेजर कार्यरत रहे।
विज्ञापन

गौरव व लक्की ने कर्मचारी रहते हुए गरीब महिलाओं को जो अपना ऋण समय पूर्व समाप्त कराना, किस्तों में देना चाहती थी, उनसे झूठ बोला कि वह उनका पैसा कंपनी में जमा करा देंगे। महिला सदस्यों ने कम पढ़ा लिखा होने के कारण कर्मचारियों पर विश्वास करके उन्हें अपना पैसा दे दिया, लेकिन दोनोें ने वह पैसा कंपनी में जमा नहीं किया और बदनीयती से अपने पास रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक का कहना है कि जब वह रूटीन जांच के लिए सदस्यों के पास गया तो उसे दोनों कर्मचारियों की जालसाजी का पता चला। प्रबंधक के मुताबिक गौरव ने 71 सदस्यों से 9,49,200 रुपये और लक्की ने सात सदस्यों से कुल 82408 रुपये लिए। इस पर प्रकार 10,31,608 रुपये अपने पास रख लिए। उसने कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया और कुछ दिन बाद दोनों बिना बताये शाखा से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed