फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two drug traffickers arrested, one quintal doda poppy recovered

अंतरराज्यीय दो ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, एक क्विंटल डोडा पोस्त बरामद

Sat, 25 Jul 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two drug traffickers arrested, one quintal doda poppy recovered
शामली। झिंझाना थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मिनी ट्रक में करीब एक क्विंटल डोडा पोस्त छिपाकर मध्य प्रदेश से पंजाब में सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने मिनी ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना झिंझाना पुलिस बिडौली चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान आ रहे मिनी ट्रक को रोककर तलाशी ली तो तिरपाल के नीचे छिपाया गया करीब एक क्विंटल डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मिनी ट्रक के चालक ताज मोहम्मद पुत्र अलीशेर निवासी मलैर कोटला, ईदगाह के पास जनपद संगरूर (पंजाब) और सहचालक पवन कुमार उर्फ पप्पू पुत्र जगतराम निवासी कुठारभीत, जनपद ऊन (हिमाचल प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि दोनों अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे मिनी ट्रक पर चालक और सहचालक है। वे दोनों 23 जुलाई को मध्य प्रदेश के इंदौर में गाड़ी खाली करके लौट रहे थे । रास्ते में नीमच रोड से उन्होंने एक क्विंटल डोडा पोस्त खरीदा और तिरपाल के नीचे छिपाकर पंजाब के संगरूर में बेचने जा रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना झिंझाना पर मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed