{"_id":"60c4fd5e8ebc3e8764651267","slug":"two-died-of-corona-16-new-infected-found-shamli-news-mrt5424651186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो लोगों की मौत, 16 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो लोगों की मौत, 16 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
शामली। जिले में कोरोना से दो लोगों की और मौत हुई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 110 रह गई है।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत सरकारी आंकड़ों में दर्ज की गई है। कोरोना से मरने वालों में 49 वर्षीय व्यक्ति शामली के मोहल्ला आर्यपुरी का निवासी है। दूसरा 93 वर्षीय व्यक्ति आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के एक गाव का निवासी है। इनकी मौत होने पर जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 44 हो गई है। इसके अलावा शनिवार को जिले में 16 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं।
इनमें गांव रामगढ़ में युवती और एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गांव खेड़ी खुशनाम में एक महिला कोरोना संक्रमित मिली। गांव कसेरवा कलां, काबड़ौत, किवाना व बाबरी में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। शुक्रवार देर रात नौ लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। डीएम ने बताया कि कोरोना से दो लोगों की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है। कोरोना के 16 नए केस मिले हैं, जबकि 12 लोग स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 110 रह गई है।
विज्ञापन
------
एक सप्ताह पहले हुई मौत अब पोर्टल पर हुई दर्ज
शामली। कोरोना से दो लोगों की मौत करीब एक सप्ताह पहले हुई थी। उस समय स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में यह मौत दर्ज नहीं हो पाई थी। शनिवार को पोर्टल पर दोनों मौत दर्ज की गई है। इससे लगता है कि स्वास्थ्य विभाग पहले कोरोना से हुई मौतों को छिपाने की कोशिश में था, लेकिन सरकार द्वारा कोरोना से मौत पर चार लाख रुपये मुआवजा देने संबंधी विचार किए जाने की बात सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग अब कोरोना के आंकड़ों को दुरुस्त करने में लगा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि शनिवार को कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। दो लोगों की मौत जो शनिवार को पोर्टल पर दर्ज हुई है, वे कई दिन पहले हुई थी।