{"_id":"5f1b2f0b8ebc3e636c664fa5","slug":"two-day-lockdown-corona-patients-still-increasing-shamli-news-mrt492904032","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन का लॉकडाउन, फिर भी बढ़ रहे कोरोना के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन का लॉकडाउन, फिर भी बढ़ रहे कोरोना के मरीज
विज्ञापन

शामली। शासन की ओर से सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन किया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी जनपद मेें कोरोना की स्थिति सुधर नहीं रही है। पिछले दो सप्ताह में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। लॉकडाउन के बाद पहले सप्ताह में कोरोना पॉजिटिव के 52 तो दूसरे सप्ताह में 106 कोरोना संक्रमित मिले। इसके बाद भी लोग संभल नहीं रहे है। बाजारों में रोज भीड़ उमड़ती है और सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ख्याल नहीं किया जा रहा है।
जनपद में अब तक 325 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें 202 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 123 कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस हैं। जनपद में पहला केस 24 मार्च को मिला था। शासन ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक यानि दो दिन शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया हुआ है। एक जुलाई से अनलॉक-2 शुरू हुआ है। इस माह के पहले 10 दिन में कोरोना पॉजिटिव के 29 केस आए थे। इसके बाद पहला दो दिन का लॉकडाउन 11 और 12 जुलाई को हुआ था। इस लॉकडाउन के बाद पहले सप्ताह में 52 लोग कोराना संक्रमित मिले। इसके बाद दूसरा लॉकडाउन 18 व 19 जुलाई को लगा। इसके बाद के सप्ताह में शुक्रवार तक 106 कोरोना पॉजिटिव केस आए। यानि दूसरे सप्ताह में दुगने से भी अधिक केस मिले। इससे साफ है कि लोग अभी भी कोरोना को लेकर संभल नहीं रहे हैं। दो दिन का लॉकडाउन खत्म होने के बाद सोमवार को तो लोगों की सबसे ज्यादा भीड़ सड़कों पर उमड़ती है। बाजारों में रोजाना उमड़ने वाली भीड़, सड़कों पर वाहनों का दबाव, फेस मास्क न लगाना, अनावश्यक घरों से निकला और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करना इसकी मुख्य वजह मानी जा रही है।
कोट----------
कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए फेस मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन करना जरूरी है। अनावश्यक रूप से लोग घरों से बाहर निकलते है और नियमों का पालन पूरी तरह नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। बरसात के मौसम में नमी रहने से वायरस का संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे मौसम में संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को और ज्यादा एहतियात बरतने और जागरूक होने की जरूरत है - डॉ. श्रीकांत शर्मा, एसीएमओ जिला सर्विलांस अधिकारी कोरोना।
विज्ञापन
लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। नियमों का पालन कराने के लिए फेस मास्क न लगाने वाले, बिना कारण वाहनों पर घूमने वालों के चालान कर जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई की जा रही है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से भी लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है - विनीत जायसवाल, एसपी।