फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two daughters of textile businessman died due to electric shock

Shamli News: करंट लगने से कपड़ा कारोबारी की दो बेटियों की मौत

Thu, 23 May 2024 04:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 23 May 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Two daughters of textile businessman died due to electric shock
​झिंझाना जिय व ना​भिया का  फाइल फोटो
झिंझाना (शामली)। कस्बे के शैखामैदान में बुधवार की देर शाम सबमर्सिबल पर नहाते समय बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे करंट लगने से कपड़ा कारोबारी उस्मान कुरैशी की मासूम बेटी जिया और नबिया की मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार की रात आठ बजे कस्बे के मोहल्ला शैखामैदान निवासी कपड़ा कारोबारी उस्मान कुरैशी की दो पुत्री जिया (8) व नबिया (6) घर के अंदर सबमर्सिबल पर नहा रहीं थीं। जिया कस्बे के डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा एक और नबिया यूकेजी में पढ़तीं थीं। नहाते समय अचानक दरवाजे की ऊपर लगा तार टूटकर दरवाजे पर गिर गया। जिसके बाद दरवाजे में करंट आ गया। नहाते समय दरवाजे पर हाथ लगते ही करंट लग गया। परिजन दोनों को लेकर पास ही स्थित निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो बेटियों की माैत होते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि उस्मान के तीन बेटों के अलावा दो ही बेटियां थीं।
विज्ञापन

कस्बे में घटना का पता चलते ही हर कोई उस्मान कुरैशी के घर की ओर दौड़ता नजर आया। घटना से परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह दोनों बहनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मामले की सूचना पर ऊर्जा निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। किसी तरह बिजली आपूर्ति को बंद कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed