फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two criminals injured in encounter with police

Shamli News: पुलिस से मुठभेड में दो बदमाश घायल

Sat, 07 Feb 2026 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 07 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two criminals injured in encounter with police
कैराना अस्पताल में भर्ती मुठभेड में घायल बदमाश शाहरूख-संवाद
कैराना (शामली)। तीतरवाड़ा से डूढार जाने वाले रास्ते पर लूट की योजना बना रहे स्विफ्ट कार सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाशों शाहरुख और जहांगीर के पैर में गोली लगी, जबकि एक हेड कांस्टेबल रिंकू भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गया। इसके अलावा दो बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल बदमाशों व हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक बदमाश ने ब्लेड से अपने ऊपर वार कर लिए।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे गश्त के दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया तो कार से उतरकर चार बदमाश नहर पटरी से भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिए। एक गोली हेड कांस्टेबल रिंकू राठी के हाथ में लगी। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग से जनपद सहारनपुर के थाना कुतुबशेर के गांव मानक मऊ निवासी शाहरुख और जहांगीर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान दो अन्य बदमाश मुकरिम निवासी गांव धलापड़ा थाना गंगोह व वैसर निवासी गढ़ी मिया थाना कांधला मौके से भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से दो तमंचे 315 बोर, दो कारतूस व दो खोखे तथा एक स्विफ्ट कार बरामद की। पुलिस ने घायल बदमाशों व हेड कांस्टेबल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार बदमाश शाहरुख के ऊपर आठ मुकदमे, जहांगीर पर 10 मुकदमे व मुकरिम के ऊपर 28 मुकदमे दर्ज हैं। वैसर के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ में घायल बदमाश ने अपनी गर्दन पर ब्लेड से किया वार
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाशों को कैराना सीएचसी लाया गया था। डॉक्टर ने सर्जिकल ब्लेड से घायल बदमाश जहांगीर की जींस काटी और ब्लेड वहीं रख दिया। इसी बीच जहांगीर ने ब्लेड उठाकर अपनी गर्दन पर ही वार कर लिया, जिससे वह घायल हो गया। डॉक्टरों के कहने पर जहांगीर को जिला चिकित्सालय लाया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

कैराना अस्पताल में भर्ती मुठभेड में घायल बदमाश शाहरूख-संवाद

कैराना अस्पताल में भर्ती मुठभेड में घायल बदमाश शाहरूख-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed