फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two criminals abscond from the custody of Panipat CIA police

Shamli News: पानीपत सीआईए पुलिस की कस्टडी से दो बदमाश फरार

Wed, 27 Sep 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 27 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two criminals abscond from the custody of Panipat CIA police
कैराना में गलियों में बदमाशों की तलाश करती हरियाणा सीआईए
कैराना। कस्बे से पकड़कर ले जाते समय पानीपत सीआईए पुलिस की कस्टडी से दो बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश गलियों के रास्ते फरार हो गये। पुलिस के जाने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक छोटी गाड़ी लावारिस हालत में खड़ी मिली। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब छह बजे पानीपत पुलिस दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंची और नगर से दो बदमाशों को पड़कर ले जा रही थी। तभी मोहल्ला बिसातियान खुरगान चौराहे पर बदमाश पुलिस की गाड़ी से निकलकर फरार हो गए। जिसके बाद उक्त गाड़ी के पीछे चल रही पुलिस की दूसरी गाड़ी में मौजूद पुलिस कर्मियों ने बदमाशों को दौड़कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों बदमाश गलियों के रास्ते फरार हो गये। करीब आधा घंटा तक पानीपत पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कई मकानों की छत पर चढ़कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

वहीं दोनों बदमाशों के फरार होने एवं पानीपत पुलिस के पीछा करने के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। बताया गया हैं कि दोनों बदमाश हथियारों से लैस थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य ने बताया कि पानीपत पुलिस की कैराना कोतवाली में आमद दर्ज नहीं हैं। फिलहाल मौके पर लावारिस हालत में मिली गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर हो सकती थी टपराना जैसी घटना

कैराना। करीब एक साल पहले झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव टपराना में भी हरियाणा पुलिस सादे कपड़ों में एक बदमाश को पकड़ने गए थे। तब गांव वालों ने हरियाणा पुलिस के जवानों को घेर कर बुरी तरह मारपीट करते हुए उनके हथियार लूटने का प्रयास किया था। उस दौरान हरियाणा पुलिस ने कई लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। उसे समय भी हरियाणा पुलिस ने झिंझाना थाने पर आमद दर्ज नहीं कराई थी। बताया गया हैं कि हरियाणा पुलिस के स्टाफ अधिकतर स्थानीय कोतवाली में आमद दर्ज नहीं कराते। चुपचाप किसी बदमाश को पड़कर ले जाते हैं। मंगलवार को भी हरियाणा पुलिस कोतवाली में बिना आमद दर्ज कराये सादी वर्दी में दो बदमाशों को लेकर जा रही थी। ऐसे में कोई बडी घटना भी घटित हो सकती थी।

कैराना में गलियों में बदमाशों की तलाश करती हरियाणा सीआईए

कैराना में गलियों में बदमाशों की तलाश करती हरियाणा सीआईए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed