फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two cars collided with DCM, two friends died

Shamli News: डीसीएम से टकराई दो कार, दो दोस्तों की मौत

Tue, 07 Mar 2023 07:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:23 AM IST
विज्ञापन
Two cars collided with DCM, two friends died
कांधला बुढाना मार्ग पर क्षंत्रीग्रस्त कार को  ले जाती जेसीबी
- दो गंभीर घायल, निर्माणाधीन मैरिज होम का कार्य देखकर दो कारों से लौट रहे थे चारों दोस्त
विज्ञापन

- पुलिस ने दोनों युवकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा, कोहराम मचा
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला (शामली)। बुढ़ाना मार्ग पर रविवार रात निर्माणाधीन मैरिज होम का कार्य देखकर घर लौट रहे दो कारों में सवार चार दोस्तों की डीसीएम से जोरदार टक्कर हो गई। कार व डीसीएम की भिड़ंत में दो दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो दोस्तों की हालत गंभीर बनी हुई है।
क्षेत्र के गांव पंजोखरा में शामली और बड़ौत और सुन्ना के लोग संयुक्त रूप से एक मैरिज होम का निर्माण करा रहे है। रविवार की देर शाम गांव सुन्ना निवासी 25 वर्षीय सागर मलिक पुत्र ब्रजवीर, 28 वर्षीय विवेक मलिक उर्फ विक्की पुत्र संजय मलिक, विकास कुमार पुत्र भगत सिंह और चिराग पुत्र प्रदीप मैरिज होम पर गए थे। वहां से सागर, विवेक और विकास ब्रेजा गाड़ी में जबकि चिराग स्विफ्ट से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

गांव सुन्ना के निकट स्विफ्ट कार को ओवरटेक करने के प्रयास में ब्रेजा सामने से आ रही डीसीएम से जा भिड़ी। इसके बाद स्विफ्ट भी डीसीएम से जा टकराई। हादसे में ब्रेजा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। भिड़ंत की आवाज दूर तक सुनाई दी। घटना के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। धमाके की आवाज सुनकर पास में डांगरौल पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना थाना कांधला को देकर कटर से गाड़ी काटकर घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। इस दौरान सागर मलिक और विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास और चिराग की गंभीर हालत को देखते हुए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed