{"_id":"66b6abb6811b23f8a80d1337","slug":"two-brothers-and-sisters-were-expelled-from-school-investigation-was-conducted-shamli-news-c-26-1-sal1002-126116-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दो भाई-बहनों को स्कूल से निकाला, जांच बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दो भाई-बहनों को स्कूल से निकाला, जांच बैठी
Sat, 10 Aug 2024 05:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। अजीजपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय से दो भाई-बहनों को स्कूल से निकालने का आरोप परिजनों ने लगाया है। आरोप है कि स्कूल में बच्चों के विवाद में दोनों को स्कूल से निकाला गया।
गांव निवासी देवेंद्र ने बताया कि उसके दो बच्चे काजल और अंकित विद्यालय में कक्षा 6 में पढ़ते हैं। 3 अगस्त को कुछ छात्रों ने काजल के साथ मारपीट कर दी थी। जिसकी शिकायत प्रधानाचार्य से की गई तो आरोप है कि प्रधानाचार्य ने कहा कि रोज-रोज के झगड़े से तंग आ गया हूं और तुम अपने घर रहो। मगर जब दोनों बच्चे काजल और अंकित स्कूल गए तो मुझे प्रधानाचार्य ने फोन करके स्कूल बुलाया और टीसी काट कर दे दी। आरोप है कि टीसी काट कर नीचे डाल दी और पैरों से कुचल कर उठाने को कहा।
प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। परिजनों के कहने पर ही टीसी दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।