फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two bridges will be built on Eastern Yamuna Canal in Gandevada and Bhainswal.

Shamli News: पूर्वी यमुना नहर पर गंदेवड़ा और भैंसवाल में बनेंगे दो पुल

Thu, 30 Nov 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 30 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two bridges will be built on Eastern Yamuna Canal in Gandevada and Bhainswal.
शामली। 2024 में जिले के गंदेवड़ा और भैंसवाल में पूर्वी यमुना नहर पर दो नए पुलों को निर्माण कराया जाएगा। जिले के लोक निर्माण विभाग प्रातीय खंड ने भैंसवाल में नया पुल बनाने का टेंडर छोड़ दिया है। टेंडर स्वीकृत होने के बाद अगले साल दोनों पुल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

भैंसवाल में सालाें से बंद पड़े पूर्वी यमुना नहर के पुल को तोड़कर नए पुल का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने बनाकर शासन को भेजा था। शासन से मार्च 2023 में पहले पूर्वी यमुना नहर पर दो लेन का नया पुल स्वीकृत करके धनराशि अवमुक्त कर दी गई थी। 31 मार्च 2023 का नए पुल के टेंडर न छोडे़ जाने से अवमुक्त हुई धनराशि शासन को वापस चली गई थी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने नए सिरे से भैंसवाल में पूर्वी यमुना नहर पुल निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त कराने का शासन को अनुरोध किया। विभाग की ओर से पुराने पुल को तोड़कर नया पुल बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर खुल जाने और स्वीकृत अनुबंध होने के बाद नए साल में पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सनतगुप्त ऋषि ने बताया कि नए पुल का टेंडर छोड़ दिया गया है। टेंडर स्वीकृत होने और अनुबंध की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए साल पुल का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जलालाबाद- गंगोह-मार्ग पर गंदवेड़ा संगम पर पुल खस्ताहाल होने से उत्तर प्रदेश शासन से नया पुल ढाई माह पूर्व स्वीकृत किया गया है। यह पुल भी अगले साल बन कर तैयार होगा। उन्होंने बताया कि पांच नए पुलों की मिट्टी परीक्षण लोक निर्माण विभाग प्रातीय खंड कर चुका है। मिट्टी परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद इन पुलों का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा।


दो नए पुलों के बनने से यह लाभ मिलेगा
शामली। भैंसवाल में नया पुल बन जाने से शामली से भैंसवाल, गढ़ीपुख्ता, ऊन, झिंझाना आने आने वाले आम नागरिकों को सुविधा मिल पाएगी। दूसरी ओर पूर्वी यमुना नहर गंदेवड़ा संगम में नया पुल बनने से सहारनपुर जिले के गंगोह, तीतरो, और शामली जिले के जलालाबाद ,थानाभवन आने जाने वालों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed