फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two bike riders injured in car collision

Shamli News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Fri, 27 Jan 2023 04:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 27 Jan 2023 04:45 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured in car collision
शामली, झिंझाना। ऊन रोड पर सीएचसी के सामने कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। आरोपी चालक कार को छोड़ कर फरार हो गया। दोनों घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जिन्हें मेरठ और शामली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

काका नगर शामली निवासी आदित्य शर्मा अपने दोस्त नितिन कुमार वर्मा निवासी काका नगर शामली बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे अपनी बाइक पर सवार होकर ढिंढाली से शामली जा रहे थे। जब वे झिंझाना सीएचसी के पास पहुंचे तो ओवरटेक कर रही कार से टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत ही दोनों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। आदित्य के पिता रमेश चंद्र ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया के आदित्य को मेरठ सुभारती में तथा उसके दोस्त नितिन को शामली के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed