फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two bad roads will be constructed at a cost of 67 crores

67 करोड़ की लागत से दो बदहाल सड़कों का होगा निर्माण

Mon, 03 Jan 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two bad roads will be constructed at a cost of 67 crores
शामली। जिले की बदहाल सड़कों के अच्छे दिन आने वाले है। 67 करोड़ रुपये की लागत से जिले की दो जर्जर सड़कों का निर्माण होगा। आगामी पांच जनवरी को प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा गढ़ीपुख्ता और गढ़ी अब्दुलापुर में दोनों सड़कों का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने 7.2 किमी लंबाई की गढीपुख्ता-पुरमाफी-दरगाहपुर-झिंझाना मार्ग और 30 किमी लंबाई के ऊन-थानाभवन मार्ग का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। शासन ने दोनों सड़कों के निर्माण के लिए 67.29 करोड की वित्तीय स्वीकृति देकर निर्माण की अनुमति दे दी है। दोनों सड़कों के निर्माण के लिए आचार संहिता लागू होने से पूर्व टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लोक निर्माण विभाग के अफसरों के मुताबिक 7.2 किमी लंबाई के गढ़ीपुख्ता-झिंझाना मार्ग के निर्माण पर 12.29 करोड़ रुपये खर्च होगे। 30 किमी लंबाई वाली ऊन-थानाभवन मार्ग पर 55 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रेम सिंह ने बताया कि दोनों सड़कों का इस साल में निर्माण पूरा हो जाएगा। काफी समय से दोनो सड़कें बदहाल थी। जिसके चलते ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। इस साल दोनों सड़कों का निर्माण पूरा होने से आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed