{"_id":"6887cab9464c244cfd0d8118","slug":"two-arrested-for-giving-false-information-about-drone-shamli-news-c-26-1-smrt1048-146574-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ड्रोन की झूठी सूचना देने के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ड्रोन की झूठी सूचना देने के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
कैराना में पुलिस द्वारा पकडे गये ड्रोन उडाने की झूठी सूचना देने के आरोपी-पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी शामली/ कैराना। पुलिस ने देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को ड्रोन उड़ने की झूठी सूचना देने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में ड्रोन उड़ने का मामला फर्जी पाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों का शांति भंग में चालान कर न्यायालय में पेश किया।
कस्बे के रामड़ा रोड स्थित पालिका बरातघर के निकट रविवार रात आसमान में तारा टूट कर गिरा था। तारा टूटता देख मोहल्ला अफगानान निवासी आसिफ और साहिब ने आसमान में ड्रोन उड़ने का शोर मचा दिया। शोर होने पर मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 को आसमान में ड्रोन उड़ने की सूचना दे दी।
सूचना पर डायल 112 पुलिस और कोतवाली प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर मामले की जानकारी की। पुलिस की जांच में आसमान में कोई ड्रोन उड़ने या देखे जाने की पुष्टि नहीं हो पाई।
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना देने वाले दोनों युवकों से भी पूछताछ की, लेकिन वे ड्रोन के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। लोगों ने पुलिस को बताया कि आसमान से तारा टूट कर गिरा था। ड्रोन की अफवाह फैलाने और झूठी सूचना देने के आरोप में पुलिस ने आसिफ और साहिब को गिरफ्तार कर लिया। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि ड्रोन उड़ने की झूठी सूचना देने व अफवाह फैलाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।