फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two animals died in a fire at shedding

छप्पर में आग लगने से दो पशुओं की मौत

Mon, 23 May 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Mon, 23 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two animals died in a fire at shedding
fire - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। क्षेत्र के गांव बधेव कन्नूखेड़ा में छप्पर में आग लगने से दो मवेशियों की मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव बधेव निवासी उत्तर कुमार पुत्र अजब सिंह रविवार सुबह मजदूरी के लिए गया हुआ था। सुबह करीब 8.30 बजे उत्तर के घर के बाहर छप्पर में आग लग गई। छप्पर के नीचे गाय और भैंस बंधी हुई थी। कुछ देर में ही आग ने भयंकर रूप ले लिया, जिस कारण दोनों मवेशी आग की चपेट में आकर झुलस गए।

इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। पास के तालाब से बाल्टियों से पानी लाकर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया,  लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसी दौरान ग्रामीणों ने फायरब्रिगेड को सूचना दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, मगर तब तक दोनों मवेशी की जान जा चुकी थी।
विज्ञापन


पशु पालक उत्तर कुमार का कहना है कि अग्निकांड में उसको करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ। ग्राम प्रधान राजपाल सिंह ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed