फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two and a half lakhs were blown from the bag of the cloth merchant's bike

कपड़ा व्यापारी की बाइक के बैग से ढाई लाख उड़ाए

Tue, 26 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two and a half lakhs were blown from the bag of the cloth merchant's bike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थानाभवन। बैंक से ढाई लाख रुपये निकालकर जा रहे कपड़ा व्यापारी की बाइक से बदमाशों ने नकदी ले उड़े। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी असलम पुत्र गुलफाम कपड़ा व्यापारी है। थाने में तहरीर देते हुए उसने बताया कि वह कपड़े का कारोबार करता है। सोमवार को उसने अपने एचडीएफसी बैंक खाता से एक लाख व यूनियन बैंक के खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाले थे। रकम उसने अपनी बाइक की साइड में लगे बैग में रख दिए और चल दिया। बाइक में कुछ दिक्कत होने पर थाना भवन के चरथावल रोड पर स्थित एक बाइक मिस्त्री के पास पहुंचा। जहां उसने बाइक की दिक्कत बताई। मिस्त्री ने बैरिंग बदलवाने की सलाह दी। बैरिंग देखकर वह वापस बाइक के पास पहुंचा तो बैग खुला हुआ मिला। बैग में रखी नकदी भी गायब थी। जिससे उसके होश उड़ गए। उसने आसपास तलाश किया, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई। जिसकी मदद से पुलिस घटना की जांच में जुट गई। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

थाने के चौकीदार की बाइक बैंक के बाहर से चोरी
थानाभवन। थाने के चौकीदार की बैंक शाखा के बाहर खड़ी बाइक बदमाशों ने चोरी कर ली। थाने में चौकीदारी करने वाले पीड़ित आसिफ पुत्र दिलशाद ने थानाभवन थाने में तहरीर दी कि वह स्थानीय स्टेट बैंक की शाखा पर पैसे निकलवाने के लिए गया था। बाइक को बैंक शाखा के बाहर खड़ी कर पीड़ित बैंक के भीतर चला गया। वापस लौटा तो बाइक गायब मिली। पुलिस ने बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें एक युवक बाइक चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को बंधक बनाकर पीटा
थानाभवन। नगर के मोहल्ला शाहविलायत निवासी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी टीचर्स कॉलोनी बुढ़ाना निवासी निसार के साथ की थी। आरोप है कि निकाह के बाद से ही आरोपी ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज में गाड़ी की मांग करते हुए उसे परेशान करना प्रारंभ कर दिया था। मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप है कि आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बमुश्किल उसे बंधन मुक्त कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed