फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two and a half lakh cusecs of water released in Yamuna, high alert issued

यमुना में सवा दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, हाईअलर्ट जारी

Thu, 11 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two and a half lakh cusecs of water released in Yamuna, high alert issued
कैराना(शामली)। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना में अधिकतम करीब सवा दो लाख क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड डिस्चार्ज किया गया है। इससे यमुना उफान पर पहुंच जाएगी। इसे लेकर खादर के किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, यमुना में पानी छोड़े जाने के चलते हाईअलर्ट जारी किया गया है। खादर क्षेत्र में हलका लेखपालों व ड्रेनेज विभाग की ओर से निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना में निरंतर पानी छोड़ा जा रहा है। हालांकि अभी तक यमुना से खादर में कोई नुकसान नहीं हुआ। हथिनीकुंड बैराज पर बृहस्पतिवार को पानी का दबाव बढ़ गया। इससे यमुना में पानी छोड़ने की मात्रा लाखों क्यूसेक पहुंच गई। जब किसानों को करीब सवा दो लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़े जाने की जानकारी हुई तो उनकी चिंता बढ़ गई। यमुना में छोड़ा गया पानी इस वर्ष का अभी तक सर्वाधिक है। जाहिर है कि अगले 24 घंटे में कैराना क्षेत्र में यमुना के जलस्तर में वृद्धि होगी। जिससे खादर में किसानों की खेती को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, यमुना में पानी छोड़े जाने के चलते हाईअलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ नियंत्रण चौकियों को अलर्ट रहने के साथ निगरानी के निर्देश दिए हैं। ड्रेनेज विभाग भी निगरानी में जुट गया है। ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे कैराना यमुना पुल पर जलस्तर 229.25 मीटर दर्ज किया गया। इसी समय हथिनीकुंड बैराज से 1,82, 295 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड डिस्चार्ज किया गया। बैराज पर पानी का दबाव बढ़ने पर पानी की मात्रा बढ़ गई और दोपहर एक बजे 2,21,786 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 2,21,786 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड के हिसाब से छोड़ा जा रहा था। उन्होंने बताया कि यमुना में पानी छोड़े जाने से रात तक जलस्तर बढ़ना शुरू हो जाएगा। हथिनीकुंड बैराज से यदि पानी की मात्रा और बढ़ी है तो चिंता की बात होगी। क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण चौकियों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed