फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two accused of stealing in shops arrested

दो दुकानों में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Feb 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two accused of stealing in shops arrested
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरी की दो वारदातों का खुलासा कर शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

चोरों ने माजरा रोड स्थित रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान का बीती 27 जनवरी की रात ताला तोड़कर करीब 10 हजार रुपये के कपडे़ और तीन हजार रुपये चोरी कर लिए थे। इसकी रिपोर्ट रणदीप आशुपुरी निवासी माजरा रोड ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई थी। इसके अतिरिक्त बीती नौ फरवरी की रात मोहल्ला दयानंद नगर में नाला पटरी स्थित इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान से में एक साइड की खिड़की तोड़कर लैपटॉप, दो वाइफाई, 10 मोबाइल व गल्ले में रखे 2700 रुपये चोरी कर लिए थे। इस घटना की रिपोर्ट अंकित कश्यप निवासी दयानंद नगर ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के माध्यम से जांच कर घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की। उसने शुक्रवार को सूचना के आधार पर चोरी करने के दो आरोपी कार्तिक निवासी हाल पता मोहल्ला दयानंदनगर मूल निवासी गांव कसेरवा खुर्द थाना आदर्श मंडी और अक्षय निवासी मोहल्ला दयानंदनगर शामली को गिरफ्तार कर लिया। उनसे चोरी किए दो लैपटॉप, दो एलईडी, पांच मोबाइल और चोरी हुए रुपये 1600 रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed