{"_id":"62323197784ce95d7f3944e0","slug":"two-accused-arrested-for-indecency-with-acmo-shamli-news-mrt5807959112","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएमओ से धक्का-मुक्की करने वालों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएमओ से धक्का-मुक्की करने वालों का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसीएमओ से अभद्रता करने वाले दो आरोपी पकड़े
जलालाबाद। मंगलवार शाम को एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार के साथ अभद्रता और धक्कामुक्की करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
एसीएमओ से अभद्रता एवं धक्कामुक्की करने के मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसीएमओ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। रात में ही पुलिस ने कस्बे के मोहल्ला मोहम्मदी गंज में पाल धर्मशाला निकट ईश्वर पाल के घर से दबिश देकर जितेंद्र और नरेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि मंगलवार की शाम को एसीएमओ कस्बे में अवैध तरीके से संचालित अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, पैथोलॉजी लैब के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने खान मार्केट में एक क्लीनिक संचालित करने वाले जितेंद्र निर्वाल व नरेश शर्मा से रजिस्ट्रेशन के कागजात दिखाने के लिए कहा था। कागजात न दिखाने पर एसीएमओ मुख्य बाजार में वसीम खान मार्केट में डॉक्टर नीरज की क्लीनिक पर पहुंचे थे। इसी बीच जितेंद्र निर्वाल के साथ कुछ अन्य अवैध क्लीनिक संचालित करने वालों ने वहां एसीएमओ को घेरकर अभद्रता व धक्कामुक्की की थी। एसएसपी सुकीर्ति माधव ने शामली पुलिस के ट्विटर पर कार्रवाई को लेकर ट्वीट किया। क्षेत्राधिकारी थानाभवन के निर्देश पर रात्रि में ही एसीएमओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।