फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two accused absconding arrested in Sawan murder case

सावन हत्याकांड में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Dec 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two accused absconding arrested in Sawan murder case
शामली। झिंझाना थाने की चौकी चौसाना क्षेत्र के गांव पांथुपुरा में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या के आरोप में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक किशोर होने के कारण बाल सुधार गृह भेजा गया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल बाइक और बैट बरामद किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि 30 नवंबर की रात को गांव पांथुुपुरा निवासी युवक सावन को अपने घर बुलाकर गांव के धीरसिंह व उसके परिवार के लोगों ने हत्या कर दी थी। उसकी हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। अगले दिन पुलिस ने इस मामले में धीर सिंह, उसकी पत्नी और बेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में धीर सिंह का बड़ा पुत्र अरुण व छोटा 16 वर्षीय पुत्र फरार चल रहे थे। एसपी ने बताया कि हत्या में वांछित अरुण और उसके छोटे भाई को पकड़ लिया गया। अरुण के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बाइक और बैट बरामद किया गया है। अरुण का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जबकि किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed