फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tube well installed one and a half year ago, people yearn for water

Shamli News: डेढ़ साल पहले लगाया नलकूप, पानी को तरसे लोग

Sat, 28 Jun 2025 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tube well installed one and a half year ago, people yearn for water
डेढ़ साल पहले लगाया नलकूप, बूंद बूंद पानी को तरसे लोग समाचार- कैराना में राजेंद्र कालौनी में पाल
- नगर की राजेंद्र कॉलोनी और नवीन नगर में छह लाख की लागत में लगाए गए नलकूप से आज तक भी नहीं निकला पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
कैराना। नगर पालिका ने करीब डेढ़ साल पहले पेयजल की समस्या के समाधान के लिए राजेंद्र कॉलोनी में छह लाख की लागत में साढ़े सात हॉर्स पावर का नलकूप लगाया था, लेकिन नलकूप को विद्युत सप्लाई नहीं मिलने के कारण राजेंद्र कॉलोनी और नवीन नगर के लोग सरकारी पानी को तरस रहे हैं। कॉलोनी वालों ने नगर पालिका से लेकर जनपद के उच्च अधिकारियों को गुहार लगाई, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ।
नगर की राजेंद्र कॉलोनी और नवीन नगर के अलावा आंशिक रूप से ब्लॉक कॉलोनी में कई साल पहले नगर पालिका ने पाइपलाइन बिछवा दी थी। करीब डेढ़ साल पहले नगर पालिका ने करीब छह लाख की लागत में राजेंद्र कॉलोनी में साढ़े सात हॉर्स पावर का नलकूप भी लगा दिया था। डेढ़ साल के अंदर आज तक नलकूप से जमीन के अंदर से पानी की एक बूंद भी नहीं निकाली क्योंकि नलकूप को विद्युत कनेक्शन आज तक नहीं जोड़ा गया। राजेंद्र कॉलोनी और नवीन नगर में कुछ घरों में तो सबमर्सिबल लगे हुए हैं लेकिन जिन घरों में सबमर्सिबल नहीं हैं उन्हें पानी इधर-उधर से लाना पड़ता है।
विज्ञापन


अधिवक्ता ब्रह्म सिंह ने बताया कि सरकारी नलकूप से हमें कोई फायदा नहीं है। यह केवल दिखावटी बनकर रह गया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी घरों में पानी की सप्लाई नहीं हुई। नगर पालिका को जल्द से जल्द नलकूप चालू कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नासिर चौधरी ने बताया कि बहुत घरों में सबमर्सिबल नहीं है। उन्हें पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है। नलकूप तो तैयार है लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं होने के चलते पानी की समस्या बनी हुई है।
रामकुमार सिंघल ने बताया कि मैं खुद तीन बार नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को शिकायत कर चुका हूं। हर बार वायदा करते हैं कि जल्द ही नलकूप चालू करा देंगे। लेकिन डेढ़ साल में आज तक नलकूप चालू नहीं हुआ।
मयंक ने बताया कि हमारी कॉलोनी का नलकूप शोपीस बनकर रह गया है। अधिकांश घरों में सबमर्सिबल नहीं है जिस कारण उन्हें पानी की समस्या उठानी पड़ रही है। नगर पालिका को जल्द से जल्द नलकूप को विद्युत कनेक्शन दिलाकर नलकूप चालू कराना चाहिए।

- इन्होंने कहा
22 दिन पहले विद्युत विभाग को नलकूप के कनेक्शन के लिए एस्टीमेट जमा कर दिया गया है। बहुत जल्द ही विद्युत विभाग नलकूप के कनेक्शन के लिए स्वीकृति दे देगा। इसके बाद नलकूप चालू हो जाएगा और घरों में पानी जाने लगेगा। - तासिम अली, जलकल विभाग लिपिक, नगर पालिका, कैराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed